₹20 हजार की रिश्वत लेते कैंट थाने का उर्दू अनुवादक विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

जेएचवी मॉल में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, कारोबारी की शिकायत पर बिछाया गया था जाल; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वाराणसी की भ्रष्टाचार निवारण संगठन (विजिलेंस) इकाई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंट थाने में तैनात उर्दू अनुवादक अब्दुल रहमान अंसारी को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी जेएचवी मॉल परिसर में की गई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मामले में साड़ी व्यवसायी शाह मोहम्मद शारिक ने विजिलेंस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी वर्ष 2013 से उन्हें विभिन्न मुकदमों और गुंडा एक्ट में फंसाने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। कारोबारी का कहना है कि पारिवारिक एवं व्यावसायिक विवादों के चलते दर्ज पुराने मामलों का आरोपी ने वर्षों तक अनुचित लाभ उठाया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने डर और दबाव बनाकर पिछले लगभग 13 वर्षों में करीब 7 से 8 लाख रुपये नकद वसूले। इसके अलावा कई बार उनकी फैक्ट्री से 25 से 30 महंगी साड़ियां बिना भुगतान के ले गया। कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ऑनलाइन शॉपिंग के बारकोड भेजकर भी उनसे भुगतान करवाता था।

शिकायत के मुताबिक, हाल ही में आरोपी ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई से बचाने के नाम पर ₹5 लाख की मांग की थी। साथ ही सेवानिवृत्ति का हवाला देकर एक कार उपलब्ध कराने का भी दबाव बनाया जा रहा था। लगातार हो रही कथित वसूली और प्रताड़ना से परेशान होकर कारोबारी ने विजिलेंस टीम से संपर्क किया।

विजिलेंस टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार कारोबारी शनिवार को ₹20 हजार की टोकन राशि लेकर जेएचवी मॉल पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच भी जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी