विज्ञान की रोचक दुनिया से रूबरू हुईं छात्राएं, जक्खिनी जीजीआईसी में विज्ञान टॉक शो का आयोजन

BARC के वरिष्ठ वैज्ञानिक कार्तिकेय सिंह यादव ने ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति, वैज्ञानिक सोच और करियर के अवसरों पर किया प्रेरक संवाद

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जक्खिनी में एक दिवसीय विज्ञान टॉक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) के वरिष्ठ वैज्ञानिक कार्तिकेय सिंह यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को विज्ञान के विविध आयामों से परिचित कराया, जबकि सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल की पुत्री अदिति पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

 

अपने प्रेरक व्याख्यान में वरिष्ठ वैज्ञानिक कार्तिकेय सिंह यादव ने छात्राओं को ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति, विभिन्न तत्वों के निर्माण, अंतरिक्ष विज्ञान तथा आधुनिक वैज्ञानिक सिद्धांतों की सरल एवं रोचक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान जिज्ञासा और तर्क पर आधारित विषय है, इसलिए विद्यार्थियों को हमेशा प्रश्न पूछने और नई चीजें सीखने की आदत विकसित करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की भी विस्तार से जानकारी दी।

 

मुख्य अतिथि अदिति पटेल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने छात्राओं से चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने तथा अपनी प्रतिभा के बल पर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और सतत परिश्रम ही जीवन में सफलता का आधार हैं। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेनू सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती रति कुमारी, श्रीमती दीपिका खरवार, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती सविता सेठ एवं श्रीमती ऋचा चौरसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    पीड़ितों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज न होने से नाराजगी; थानाध्यक्ष बोले—किसी पक्ष से नहीं मिली तहरीर     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    जिला स्तरीय पोल खेल में गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय ने माफ किया पूरा शिक्षण शुल्क, प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक