तहसील परिसर में हुए चर्चित विवाह की निष्पक्ष जांच की मांग, युवा संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल प्रकरण की सत्यता की जांच कराने तथा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की उठाई मांग, पुरुष आयोग के गठन की भी दोहराई मांग

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा तहसील परिसर में हुए चर्चित विवाह प्रकरण को लेकर बुधवार को युवा संघर्ष मोर्चा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच कराने की मांग की। संगठन ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों की सत्यता की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

 

युवा संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय एडवोकेट ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले को लेकर अनेक प्रकार की जानकारियां सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन को बिना किसी पूर्वाग्रह के पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि संबंधित महिला तीन बच्चों की मां है तथा उसका विवाह उससे काफी कम उम्र के युवक के साथ कराया गया है। इन दावों की सत्यता की जांच आवश्यक है ताकि समाज में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो और कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे।

 

शैलेंद्र पांडेय ने पारिवारिक विवादों और वैवाहिक मामलों में बढ़ती जटिलताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुरुषों से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण के लिए अलग पुरुष आयोग के गठन की मांग भी दोहराई और कहा कि पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु संतुलित एवं न्यायसंगत व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान कुलदीप चौहान, ईश्वर चंद्र पांडेय, संतोष दुबे, यूपी सिंह सहित युवा संघर्ष मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन