पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन

मथौली में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों पत्रकारों को मिला सम्मान व परिचय पत्र, जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र की ताकत बताया

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

मथौली, कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर पंचायत मथौली सभागार में मंगलवार को पत्रकार सम्मान समारोह एवं परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में हाटा एवं कप्तानगंज तहसील क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे बड़ी संख्या में पत्रकारों को सम्मानित करते हुए संगठन के परिचय पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का आधार बताते हुए निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता की सराहना की।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ तथा हाटा विधायक मोहन वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक शंभू चौधरी, ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान, नगर पंचायत मथौली के अध्यक्ष नवरंग सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मथौली तथा चौकी प्रभारी अंकित सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

अपने संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज के समक्ष सच्चाई लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है। ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह ने पत्रकारों को समाज और प्रशासन के बीच सशक्त सेतु बताते हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका को अहम बताया। वहीं ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने पत्रकारों को समाज की आवाज बताते हुए उनके सम्मान को गौरव का विषय बताया।

 

पूर्व विधायक शंभू चौधरी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

 

मुख्य अतिथि विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं, जो सत्य को सामने लाकर व्यवस्था को जवाबदेह बनाते हैं। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि संघर्ष पत्रकारिता का अभिन्न हिस्सा है और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य करती है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुमंत दुबे, प्रदेश सचिव प्रमोद गौड़, मंडल महासचिव सुमंत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजन विश्वकर्मा, जय प्रकाश मद्धेशिया, गुरुदत्त गिरी, रोहित चौहान, कोषाध्यक्ष नितेश पांडेय, जिला महामंत्री सच्चिदानंद कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अंकित कुशवाहा, जिला मंत्री अरुण कुमार दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष रामकोला योगेश गोविंद राव, सूचना मंत्री रवि प्रकाश राव, तहसील अध्यक्ष हाटा विनय कुमार, तहसील अध्यक्ष कप्तानगंज सूरज शर्मा, तहसील प्रभारी महेश पासवान, तहसील मंत्री प्रद्युम्न सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं जिले भर से आए सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

 

समारोह के अंत में अतिथियों एवं पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प दोहराते हुए सभी सदस्यों से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के साथ पीजी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    सरस्वती पूजन, पौधारोपण और संस्थापक सचिव को श्रद्धांजलि; प्राचार्य ने विद्यार्थियों से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील   रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय  गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में शैक्षणिक…

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, आज से शुरू हुआ वाहनों का संचालन

    4,200 करोड़ की लागत से बना 63 किमी लंबा एक्सप्रेसवे, अब 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर; यूपी में नए सड़क परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी   लखनऊ/उन्नाव। रक्षा मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा

    विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा

    बम की अफवाह से जंघई रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, घंटों चला सघन तलाशी अभियान

    बम की अफवाह से जंघई रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, घंटों चला सघन तलाशी अभियान

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन