गुरुपूर्णिमा पर स्वर्वेद महामंदिर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया ध्यान-साधना और गुरु-वंदन

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सद्गुरु महर्षि सदाफल देव जी महाराज के चरणों में नमन कर आत्मज्ञान, साधना और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वर्वेद महामंदिर धाम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बना रहा। प्रातःकाल से लेकर सायंकाल तक देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे और गुरुचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर गुरु-वंदना, ध्यान-साधना एवं दर्शन के माध्यम से गुरुपूर्णिमा महोत्सव को अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

 

विश्व के सबसे विशाल ध्यान केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित स्वर्वेद महामंदिर धाम में श्रद्धालुओं ने विहंगम योग के प्रणेता सद्गुरु महर्षि सदाफल देव जी महाराज की दिव्य प्रतिमा के समक्ष नमन कर उनके बताए आत्मज्ञान, ध्यान और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ध्यान-साधना के दौरान श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

 

पूरे दिन धाम का वातावरण भक्ति, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए और गुरु परंपरा के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की। दर्शन और ध्यान-साधना के लिए श्रद्धालुओं की सुव्यवस्थित कतारें दिनभर लगी रहीं।

 

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु को जीवन का मार्गदर्शक एवं आत्मज्ञान का प्रकाशस्तंभ बताते हुए उनके बताए साधना-पथ पर चलने का संकल्प दोहराया। दिनभर गुरु-वंदना, ध्यान, आध्यात्मिक चिंतन और साधना का क्रम चलता रहा, जिससे पूरा स्वर्वेद महामंदिर धाम भक्ति, शांति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर दिखाई दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन