2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सपा कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दिया जीत का मंत्र

कैथी में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने का किया आह्वान

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बुधवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव क्षेत्र में पूर्व प्रधान कन्हैया लाल यादव के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनहितकारी विचारों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी विजय की सबसे बड़ी कुंजी है।

 

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की वर्तमान स्थिति, स्थानीय जनसमस्याओं तथा क्षेत्रीय मुद्दों की जानकारी ली और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कैथी के पूर्व प्रधान कन्हैया लाल यादव, ईशोपुर के कमलेश यादव, चौबेपुर के बदन यादव तथा सैदपुर के हीरालाल यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

 

बैठक में विशेष रूप से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर मंथन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाए और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

 

इस अवसर पर अजगरा विधानसभा के सुनील कुमार सोनकर, यूथ ब्रिगेड के जितेंद्र यादव, राकेश यादव, धर्मेंद्र यादव, विनोद सोनकर, नखडू यादव, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन