बरेका इंटर कॉलेज का महाप्रबंधक आशुतोष पन्त ने किया व्यापक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, कक्षाओं व खेल सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पन्त ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं स्वच्छता का गहन अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, कक्षाओं, शौचालयों तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विभिन्न सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और उपयोगिता की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

 

आशुतोष पन्त ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक संसाधनों से युक्त, स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से विद्यालय परिसर की सभी सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा।

 

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लाल जी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन