छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी, सौंपा ज्ञापन

एनएसयूआई ने शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर दर्ज मुकदमे को बताया लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन, निष्पक्ष जांच और निर्दोष छात्रों को राहत देने की उठाई मांग

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

भदोही। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्र के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने काशी नरेश विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज एफआईआर को निष्पक्ष जांच के बाद वापस लेने की मांग की।

 

ज्ञापन में बताया गया कि 25 जुलाई 2026 को छात्र-छात्राओं ने शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन की पूर्व सूचना प्रशासन को भी दी गई थी, इसके बावजूद छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई, जिसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया।

 

एनएसयूआई ने मांग की कि पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। साथ ही जांच पूरी होने तक निर्दोष छात्रों की गिरफ्तारी एवं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषमुक्त पाए जाने पर दर्ज एफआईआर को निरस्त किया जाए।

 

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेशचंद्र मिश्र ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी समस्याओं को उठाना छात्रों का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे मामलों में दमनात्मक कार्रवाई उचित नहीं है।

 

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्र ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कांग्रेस और एनएसयूआई संयुक्त रूप से व्यापक जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम; राजपुरा कॉलोनी से शाम पांच बजे निकलेगी यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। राष्ट्रीय संत एवं गोरक्षपीठ से जुड़े रहे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन