कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन सख्त, गोपीगंज में शराब और मांस की दुकानों का हुआ व्यापक निरीक्षण

एसडीएम व सीओ ज्ञानपुर ने पुलिस बल के साथ किया संयुक्त भ्रमण, कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों को ढकने, मांस बिक्री रोकने और नियमों के पालन के दिए कड़े निर्देश

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

भदोही। पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भदोही जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण दीक्षित, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा तथा प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा गोपीगंज का संयुक्त निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित देशी, विदेशी, बीयर एवं मॉडल शॉप सहित मांस की दुकानों का सघन निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। अधिकारियों ने दुकानदारों, अनुज्ञापियों एवं सेल्समैन को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों एवं कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जाए तथा शासन के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

 

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी शराब एवं मांस की दुकानों को बाहर से पर्दे अथवा तिरपाल लगाकर पूरी तरह ढक दिया जाए। साथ ही यात्रा अवधि में कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार की मांस बिक्री या प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी मदिरा दुकानें शासन द्वारा निर्धारित समयावधि के अनुसार ही संचालित होंगी। निर्धारित समय के बाद बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अतिरिक्त दुकानों के बाहर भीड़, खुले में मदिरापान तथा किसी भी प्रकार के हुड़दंग पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज को कांवड़ मार्ग, संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख बाजारों में लगातार गश्त एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक शांति तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम; राजपुरा कॉलोनी से शाम पांच बजे निकलेगी यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। राष्ट्रीय संत एवं गोरक्षपीठ से जुड़े रहे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन