गुरु पूर्णिमा पर अखाड़ा परंपरा के गौरव घंशू पहलवान का हुआ सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद

बनारस की जोड़ी-गदा परंपरा के संरक्षक को श्रद्धा-सुमन अर्पित, हर्ष सिंह बक्सी बोले— गुरु का सान्निध्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी

 

रिपोर्ट: विवेक राय 

वाराणसी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी की प्राचीन अखाड़ा परंपरा के गौरव एवं जोड़ी-गदा संस्कृति के संरक्षक आदरणीय घंशू पहलवान जी का श्रद्धापूर्वक पूजन एवं माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर शिष्यों एवं अखाड़ा प्रेमियों ने गुरु के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त करते हुए भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान हर्ष सिंह बक्सी ने अपने गुरु घंशू पहलवान जी का अभिनंदन करते हुए कहा कि बनारस की ऐतिहासिक अखाड़ा संस्कृति और जोड़ी-गदा परंपरा को जीवंत बनाए रखने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व की छत्रछाया और मार्गदर्शन प्राप्त होना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

 

हर्ष सिंह बक्सी ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, संस्कार, आत्मबल और जीवन के आदर्शों का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। गुरु का आशीर्वाद शिष्य के जीवन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करता है।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं शिष्यों ने गुरु चरणों में पुष्प अर्पित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अखाड़ा परंपरा के निरंतर संरक्षण की कामना की। गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन श्रद्धा, सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन