जमीन दिलाने के नाम पर ₹3.10 लाख की ठगी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

बयाने की रकम लौटाने के बजाय जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप, निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के बहुतरा गांव निवासी कमला पटेल ने पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई, धनराशि की वापसी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, जंसा थाना क्षेत्र की एक महिला एवं उसके सहयोगी ने जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा देकर बयाने के रूप में कुल 3 लाख 10 हजार रुपये प्राप्त किए। आरोप है कि पहले 1 लाख 50 हजार रुपये लिए गए, जबकि 18 जनवरी 2026 को अतिरिक्त 1 लाख 60 हजार रुपये नकद दिए गए। इसके बावजूद न तो जमीन का सौदा पूरा कराया गया और न ही जमा की गई धनराशि वापस की गई।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम लौटाने की मांग की तो आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने तथा फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। इससे पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन-यापन करने को मजबूर है।

कमला पटेल ने अपने अधिवक्ता पंकज कुमार यादव के माध्यम से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पास धनराशि के लेन-देन एवं कथित धमकियों से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जा सकता है।

पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए, उनकी धनराशि वापस दिलाई जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष अथवा आरोपों की पुष्टि प्राप्त नहीं हो सकी थी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन