संत रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष पर काशी से समरसता का शंखनाद, मुख्यमंत्री योगी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

सीर गोवर्धनपुर से सामाजिक समरसता का दिया संदेश, संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान; 20 फरवरी 2027 तक देशभर में चलेंगे विविध कार्यक्रम

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। संत शिरोमणि सद्गुरु संत श्री रविदास महाराज के 650वें प्रकाश वर्ष के पावन अवसर पर बुधवार को काशी के सीर गोवर्धनपुर स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थली मंदिर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रव्यापी ‘समरस संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया तथा संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके समता, समानता और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास ने जाति-पांति और ऊंच-नीच से मुक्त समतामूलक समाज की कल्पना की थी। उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उसी सोच को साकार करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से देश के 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो सामाजिक समानता और जनकल्याण का सशक्त उदाहरण है।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भदोही जिले का नाम संत रविदास नगर ही बना रहेगा। प्रदेश सरकार संत रविदास, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित सभी महापुरुषों की विरासत के संरक्षण एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सामाजिक समरसता को विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बताते हुए नई पीढ़ी को संत रविदास के विचारों से जोड़ने का आह्वान किया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संत रविदास के प्रसिद्ध भजन “प्रभुजी तुम चंदन, मैं पानी” का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, दुष्यंत गौतम तथा अन्य वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों को सामाजिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का आधार बताया।

 

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में कलश वंदन, संत संपर्क, समरसता यात्रा, युवा संवाद एवं दीपोत्सव जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

 

इस अवसर पर डेरा सच्चा पंथ के प्रमुख संत निरंजन दास महाराज, अनेक संत-महात्मा, केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान “जाति-पाति का भेद मिटाओ, संत रविदास का संदेश अपनाओ” और “संत रविदास का पावन धाम, एकता-समरसता बनी पहचान” जैसे उद्घोषों से पूरा परिसर गूंजता रहा। यह भव्य आयोजन संत रविदास के समरस समाज के संदेश को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा प्रदान करने वाला ऐतिहासिक अवसर सिद्ध हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन