जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी को ग्रामीणों ने भेजे आभार पत्र

स्वच्छ पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य, महिलाओं को मिली राहत और बच्चों की शिक्षा में आया सुधार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे 17 धन्यवाद पत्र

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन एवं नमामि गंगे जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण भारत के विकास की नई पहचान बन रही हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्राप्त 17 धन्यवाद पत्रों में ग्रामीणों ने हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, महिलाओं को जल संकट से राहत तथा बच्चों की शिक्षा पर पड़े सकारात्मक प्रभाव के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

 

जनपद ललितपुर के विकासखंड जाखौरा स्थित ग्राम पंचायत खडेरा के ग्रामीणों ने अपने पत्र में बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अब प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। इससे महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाने की कठिनाई से मुक्ति मिली है, समय और श्रम की बचत हुई है तथा पूरे गांव में स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य का वातावरण विकसित हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नियमित जलापूर्ति के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होती और वे समय से विद्यालय पहुंच रहे हैं।

 

वहीं जनपद बांदा के विकासखंड जसपुरा की ग्राम पंचायत अमारा के निवासी बच्चा कोरी ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में उल्लेख किया कि गांव में जल जीवन मिशन की परियोजना निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की गई। पिछले चार वर्षों से सौर ऊर्जा आधारित पेयजल व्यवस्था के माध्यम से सभी परिवारों को नियमित और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ कृषि कार्यों में भी काफी सुविधा मिली है।

 

ग्रामीणों ने अपने पत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं ग्रामीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन और नमामि गंगे जैसी योजनाओं ने गांवों के विकास को नई दिशा और नई गति प्रदान की है। उन्होंने इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाले अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों के कार्यों की भी प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी योजनाओं के निरंतर विस्तार की अपेक्षा व्यक्त की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन