नेमी दर्शनार्थियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में नियमित श्रद्धालुओं और स्थानीय आधार कार्डधारी भक्तों के लिए पृथक कतार की उठी मांग, वर्षों पुरानी व्यवस्था पुनः लागू करने की अपील

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नेमी (नियमित) दर्शनार्थियों एवं स्थानीय आधार कार्डधारी श्रद्धालुओं के लिए पृथक दर्शन व्यवस्था पुनः लागू किए जाने की मांग को लेकर श्रद्धालुओं की आवाज अब शासन स्तर तक पहुंच गई है। कलेक्ट्रेट कचहरी के अधिवक्ता एवं नेमी दर्शनार्थी वाचस्पति मिश्र ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि श्री काशी विश्वनाथ धाम देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं, वहीं वर्षों से नियमित रूप से बाबा विश्वनाथ के दर्शन, जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने वाले नेमी दर्शनार्थियों की परंपरा भी विशेष महत्व रखती है। पूर्व में उनके लिए अलग दर्शन व्यवस्था संचालित थी, जिससे उनकी दैनिक धार्मिक साधना सुचारु रूप से संपन्न होती थी।

 

वाचस्पति मिश्र ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में नेमी दर्शनार्थियों और वाराणसी के आधार कार्डधारी स्थानीय श्रद्धालुओं को एक ही कतार में शामिल कर दिया गया है। इससे नियमित श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी वर्षों पुरानी पूजा-पद्धति और धार्मिक अनुशासन प्रभावित हो रहा है। साथ ही स्थानीय श्रद्धालुओं को भी अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।

 

मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि नेमी दर्शनार्थियों के लिए पूर्ववत पृथक प्रवेश द्वार एवं अलग दर्शन कतार तत्काल बहाल की जाए। इसके साथ ही वाराणसी के स्थानीय आधार कार्डधारी श्रद्धालुओं के लिए भी स्वतंत्र दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में दोनों व्यवस्थाओं को एकीकृत न किए जाने के स्पष्ट निर्देश श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद एवं संबंधित अधिकारियों को जारी किए जाएं।

 

ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव (धर्मार्थ कार्य विभाग), मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, वाराणसी के सांसद तथा स्थानीय विधायकों को भी प्रेषित की गई है। नेमी दर्शनार्थियों ने उम्मीद जताई है कि श्रद्धालुओं की आस्था, धार्मिक परंपरा और सुचारु भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सरकार शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पूर्व व्यवस्था को बहाल करेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन