एचपीवी टीकाकरण जागरूकता अभियान को मिली नई उड़ान, छात्राओं की रचनात्मक प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

राधा किशोर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण पर दिया जोर

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। राधा किशोर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन इनर व्हील क्लब सेंट्रल वाराणसी, प्लान इंडिया, मोगली ट्रस्ट तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका उद्देश्य किशोरियों एवं समाज को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने चित्रकला एवं पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को आकर्षक एवं रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं की कलात्मक अभिव्यक्ति और जागरूकता से जुड़े संदेशों ने उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। सभी अतिथियों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना राय द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। स्वास्थ्य विभाग के प्रतिरक्षण अधिकारी श्वेत कुमार सिंह एवं डॉ. अदिति सिंह ने छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन की उपयोगिता, सही आयु में टीकाकरण के लाभ तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया एचपीवी टीका महिलाओं को भविष्य में होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों से बचाने में प्रभावी साबित होता है।

 

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब सेंट्रल वाराणसी की अध्यक्षा नीमा अग्रवाल ने कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता के लिए ऐसे अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं प्लान इंडिया के प्रतिनिधि अनुराग एवं रिया ने कहा कि किशोरियों तक सही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाकर उन्हें जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

 

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या साधना राय ने सभी सहयोगी संस्थाओं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, अतिथियों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अदिति सिंह, श्वेत कुमार सिंह, साधना राय, नीमा अग्रवाल, अनुराग, रिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला