सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

 

वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। कुल 50 मानकों के आधार पर तैयार की गई रैंकिंग में वाराणसी ने 22 मानकों में प्रदेश में प्रथम तथा छह मानकों में टॉप-5 में जगह बनाई है।

 

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की साप्ताहिक समीक्षा, निरंतर निगरानी और अधिकारियों के स्तर पर की जा रही प्रभावी मॉनिटरिंग को इस उपलब्धि की प्रमुख वजह माना जा रहा है। विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार और लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

 

रैंकिंग में महिला अपराध, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम, गोवध निवारण, आबकारी, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, अग्नि सुरक्षा अनापत्ति, नागरिक सेवाएं तथा डायल-112 समेत विभिन्न मानकों पर वाराणसी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। डायल-112 में जिले का औसत प्रतिक्रिया समय 4.90 मिनट दर्ज किया गया।

 

इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के मामलों में वाराणसी को प्रदेश में दूसरा और जघन्य अपराधों के निस्तारण में चौथा स्थान मिला। काशी, वरुणा और गोमती जोन में पुलिस टीमों द्वारा 93.71 प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण जांच का निस्तारण किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

 

70वें स्थान से टॉप-5 तक पहुंचा वाराणसी

वाराणसी पुलिस की वर्तमान उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वर्ष 2023-24 में जिले की रैंकिंग 70वें स्थान पर थी और वह प्रदेश के अंतिम 10 जिलों में शामिल था। इसके बाद लगातार समीक्षा, निगरानी और कार्यप्रणाली में सुधार के परिणामस्वरूप वाराणसी की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ और अब कमिश्नरेट प्रदेश के शीर्ष पांच में शामिल हो गया है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और नागरिक सेवाओं में सुधार की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों का असर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में दिखाई दे रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने घर पहुंचकर सौंपा सहायता प्रमाण पत्र, परिवार को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा     रिपोर्ट : विवेक राय सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    कार्यकर्ताओं से मिले राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

    कार्यकर्ताओं से मिले राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा