नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने घर पहुंचकर सौंपा सहायता प्रमाण पत्र, परिवार को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के रामडीह गांव निवासी 14 वर्षीय अंश पटेल की नहर में डूबने से हुई मौत के बाद शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक के पिता जगनारायण पटेल और माता को आपदा मोचन निधि से स्वीकृत चार लाख रुपये की सहायता का प्रमाण पत्र सौंपा।

 

बताया गया कि अंश पटेल पुत्र जगनारायण पटेल की बीते शनिवार को नहर में डूबने से मौत हो गई थी। वह परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद से परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने परिजनों को बताया कि उप जिलाधिकारी राजातालाब द्वारा आपदा मोचन निधि से चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि सहायता राशि के भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर धनराशि खाते में भेजी जा चुकी है।

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना सभी की जिम्मेदारी है।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, सेवापुरी मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, भाजपा नेता उमाशंकर पटेल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, राम विलास पटेल, अमित सिंह ‘पीयूष’, जिला मंत्री युवा मोर्चा किशन सिंह, अवगत उपाध्याय, अभिषेक पांडेय, अजय पटेल, ओपी पटेल, अभिषेक यादव सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना आज, तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा; सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी     वाराणसी। खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की 27 अक्टूबर को…

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    होटल जियॉन में आयोजित समारोह में उमड़ा जनसैलाब, 15 नवंबर को गणेश मंडपम में होने वाले विशाल सम्मेलन को सफल बनाने की अपील     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि