राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

मनोनयन के बाद संगठन पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनाकर किया अभिनंदन, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक पद पर श्री ओमप्रकाश द्विवेदी के मनोनयन से संगठन में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय, मानसरोवर होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया पांडेय ने उन्हें प्रदेश संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी।

 

मनोनयन की घोषणा के बाद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवमनोनीत प्रदेश संयोजक का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी श्री देवेन्द्र कुमार, प्रदेश प्रभारी श्री विजय शंकर चौबे, प्रदेश अध्यक्ष श्री नागेश्वर सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हौसला प्रसाद त्रिपाठी ने श्री ओमप्रकाश द्विवेदी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि श्री द्विवेदी के अनुभव, सक्रियता और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण से संगठन को प्रदेश स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं को जोड़ने के अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

नवमनोनीत प्रदेश संयोजक श्री ओमप्रकाश द्विवेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सनातन संस्कृति, भारतीय संस्कारों एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।

 

उन्होंने संगठन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय बनाने तथा समाज में सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    कार्यकर्ताओं से मिले राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

    कार्यकर्ताओं से मिले राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा