जेएमएम इंग्लिश अकैडमी में खेलों का उत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘स्टैमिना’ में दौड़, कबड्डी, फुटबॉल और क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले; अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। दानगंज स्थित जेएमएम इंग्लिश अकैडमी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘स्टैमिना’ का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट और चौकी दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय संस्थापक हवलदार यादव, प्रबंध निदेशक सुभाष यादव तथा प्रबंध निदेशिका प्रमिला यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खेल ध्वज फहराकर किया।

 

प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में बेहतर प्रदर्शन और जीत का उत्साह दिखाई दिया। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीत सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास, धैर्य, सहयोग और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण विकसित होते हैं।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सौरभ सिंह जयंती पर आज होगा सेवा एवं सम्मान समारोह

    एक हजार जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे कंबल और लंच पैकेट, 10 मेधावी छात्राओं को मिलेगी साइकिल एवं छात्रवृत्ति     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। गौर गांव स्थित वंशनारायण…

    अजगरा में रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

    विधायक त्रिभुवन राम ने युवाओं से किया संवाद, कहा- कौशल और योग्यता के आधार पर रोजगार पाकर आत्मनिर्भर बनें युवा     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र अजगरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सौरभ सिंह जयंती पर आज होगा सेवा एवं सम्मान समारोह

    सौरभ सिंह जयंती पर आज होगा सेवा एवं सम्मान समारोह

    जेएमएम इंग्लिश अकैडमी में खेलों का उत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

    जेएमएम इंग्लिश अकैडमी में खेलों का उत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

    अजगरा में रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

    अजगरा में रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता और सेवा के गुर

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता और सेवा के गुर

    काशी बुल्लू इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब गठित, विद्यार्थियों ने किया पदाधिकारियों का चुनाव

    काशी बुल्लू इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब गठित, विद्यार्थियों ने किया पदाधिकारियों का चुनाव

    बाइक विवाद में अंडा दुकानदार पर हमला, हालत गंभीर

    बाइक विवाद में अंडा दुकानदार पर हमला, हालत गंभीर