विधायक त्रिभुवन राम ने युवाओं से किया संवाद, कहा- कौशल और योग्यता के आधार पर रोजगार पाकर आत्मनिर्भर बनें युवा
रिपोर्ट : विवेक राय
वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के आदर्श इंटर कॉलेज, चोलापुर में 14 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी की ओर से बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम ने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विधायक ने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। रोजगार मेले युवाओं और विभिन्न कंपनियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने तथा अपने कौशल को निरंतर विकसित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन मुकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष चोलापुर विपिन चंद्र राय, रितेश सिंह, डीके सिंह, हीरू सिंह, मोहन बाबू, मनोज मानव, पप्पू भास्कर, दिलीप तिवारी, संकेत सिंह एवं सुमंत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग तथा सैकड़ों क्षेत्रीय युवा उपस्थित रहे।




