उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

भोर होते ही गंगा घाटों पर जुटे हजारों श्रद्धालु, व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से की सूर्योपासना; धौरहरा घाट पर डाला छठ सेवा समिति ने कराया सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ का सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। काशी के विभिन्न गंगा घाटों पर तड़के से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। भोर की पहली किरण के साथ ही पूरा वातावरण छठी मैया के गीतों और भगवान भास्कर के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

 

चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा घाट पर विशेष रूप से श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं एवं पुरुषों ने गंगा के पवित्र जल में खड़े होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, संतान की दीर्घायु और जीवन में खुशहाली की मंगलकामना की। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रतियों ने चार दिनों तक चलने वाली कठिन साधना का पारण किया।

 

क्षेत्र के मार्कण्डेय महादेव घाट, चंद्रावली घाट, धौरहरा घाट, सरसौल घाट, मौनी बाबा गौराउपरवार, छित्तमपुर स्थित मां नेपाली धाम और ढखवा घाट सहित विभिन्न घाटों पर छठ पूजा की विशेष रौनक रही। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं सिर पर पूजा की डलिया और हाथों में सूप लेकर घाटों तक पहुंचीं। पूजन सामग्री में ठेकुआ, नारियल, गन्ना, केला, मौसमी फल, दीपक और अन्य पारंपरिक प्रसाद आकर्षण का केंद्र रहे। छठ गीतों और लोक परंपराओं के बीच श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा एवं भक्ति के साथ सूर्यदेव की आराधना की।

 

इस अवसर पर धौरहरा घाट पर डाला छठ सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। पूजा एवं समापन कार्यक्रम की निगरानी के लिए कैमरों की व्यवस्था की गई थी। आयोजन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह, जद्दन सिंह, अरुण पांडेय, डॉ. विशाल यादव, शिवबचन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चार दिवसीय छठ महापर्व के सफल समापन पर घाटों पर श्रद्धा, सामाजिक सहभागिता और लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    छठ पर्व की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, गंदगी पर जताई नाराजगी

    नमो, राजघाट और भैंसासुर घाट का किया निरीक्षण, सफाई व जलभराव की समस्या तत्काल दूर करने के दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं…

    व्रतियों की अटूट आस्था और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत : शुभम सिंह

    रामनगर के छठ घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर युवा समाजसेवी ने की लोककल्याण की कामना, व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद     रिपोर्ट विवेक राय रामनगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छठ पर्व की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, गंदगी पर जताई नाराजगी

    छठ पर्व की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, गंदगी पर जताई नाराजगी

    उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    व्रतियों की अटूट आस्था और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत : शुभम सिंह

    व्रतियों की अटूट आस्था और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत : शुभम सिंह

    आस्था के रंग में रंगा गांधीधाम और वाराणसी, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया छठ महापर्व

    आस्था के रंग में रंगा गांधीधाम और वाराणसी, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया छठ महापर्व

    गौशाला की बदहाल व्यवस्था पर भड़के राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम

    गौशाला की बदहाल व्यवस्था पर भड़के राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम

    मणिकर्णिका घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य की आरती, नमामि गंगे ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

    मणिकर्णिका घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य की आरती, नमामि गंगे ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश