कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

सुबह और शाम अलग-अलग समय पर हुए हादसे, 65 वर्षीय और 82 वर्षीय महिलाओं ने गंवाई जान; क्षेत्र में पसरा मातम

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर और रजवाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार को अलग-अलग समय पर हुए दो रेल हादसों में दो महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं से आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

 

पहली घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। इस हादसे में चंद्रावती गांव निवासी इंद्रावती देवी (65), पत्नी शिव्रत यादव की जान चली गई। मृतका के बेटे रामाश्रय ने बताया कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कराने के बाद शव अपने साथ ले जाने की इच्छा जताई।

 

वहीं, दूसरी घटना उसी रेलखंड पर शाम करीब 5:30 बजे हुई। इसमें श्रीकंठपुर गांव निवासी घूरा देवी (82), पत्नी स्वर्गीय मेवालाल ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घूरा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

एक ही दिन में एक ही रेलखंड पर दो महिलाओं की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    शुक्लहिया हनुमान मंदिर व नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न, देर शाम तक चलता रहा प्रसाद वितरण     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। कस्बे…

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    अक्षय नवमी पर पदाधिकारियों ने किया आंवला वृक्ष का पूजन, एक साथ बैठकर ग्रहण किया प्रसाद; सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोजा दो लाख का सर्जिकल कैमरा

    20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोजा दो लाख का सर्जिकल कैमरा

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

    मलेरिया के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, उन्मूलन की ओर बढ़े कदम

    मलेरिया के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, उन्मूलन की ओर बढ़े कदम