अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

शुक्लहिया हनुमान मंदिर व नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न, देर शाम तक चलता रहा प्रसाद वितरण

 

 

रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कस्बे के गौरा रोड स्थित प्राचीन शुक्लहिया हनुमान मंदिर एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

 

धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार, 18 नवंबर को सुबह 10 बजे अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ हुआ। इसके अगले दिन गुरुवार, 19 नवंबर को नर्मदेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद अपराह्न तीन बजे से विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण का शुभारंभ हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा।

 

इस दौरान श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन और धार्मिक गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय नजर आया।

 

आयोजन में अपराजित सोनकर, गौरीशंकर यादव, विनोद चतुर्वेदी, स्वामी हरिप्रकाशानंद, सृजन चतुर्वेदी, राहुल तिवारी, नीदरलैंड के प्रोफेसर आनंद, संतोष कन्नौजिया, अतुल चतुर्वेदी, सुभाष यादव, रवि चौहान, सौरभ पाल, शुभम यादव, प्रीतम शर्मा और कुणाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गैंगस्टर एक्ट के वारंटी गोलू सोनकर को भेलूपुर पुलिस ने दबोचा

    सुदामापुर स्थित आवास से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय से जारी था वारंट; पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। अपराधियों एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के…

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    तुलसी विवाह के पावन अवसर पर षोडशोपचार पूजन और 11 शास्त्रियों ने किया पुरुषसूक्त का सस्वर पाठ, श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। देवोत्थान एकादशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गैंगस्टर एक्ट के वारंटी गोलू सोनकर को भेलूपुर पुलिस ने दबोचा

    गैंगस्टर एक्ट के वारंटी गोलू सोनकर को भेलूपुर पुलिस ने दबोचा

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक