नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी, 12 दिसंबर तक चलेगी प्रदर्शनी

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम् 5.0 के तहत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मल्टीमीडिया प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें काशी और तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, महान विभूतियों के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 12 दिसंबर तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

 

प्रदर्शनी का उद्घाटन भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष एवं पद्मश्री चामू कृष्ण शास्त्री तथा केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद इसे आम लोगों के अवलोकन के लिए खोल दिया गया।

 

प्रदर्शनी के पहले दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और उत्तर प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने इसका अवलोकन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि काशी तमिल संगमम् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना से प्रेरित आयोजन है। इसके माध्यम से लोगों को काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक परंपराओं के साथ सरकार के जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी मिलेगी।

 

प्रदर्शनी में ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर), कियोस्क, फोटो बूथ और होलोग्राम स्क्रीन जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इनमें भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

देश के विभिन्न राज्यों से आए मीडिया प्रतिनिधियों, संगमम् की कवरेज कर रहे पत्रकारों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करने के साथ दोनों क्षेत्रों की महान विभूतियों के योगदान को भी सामने लाया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    उमरहां प्राथमिक विद्यालय में वितरण समारोह आयोजित, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। बढ़ती ठंड से स्कूली बच्चों…

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    मैनेजर, पंप मालिक और कर्मचारियों समेत सात-आठ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित श्रीरामलाल फिलिंग स्टेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

    काशी विश्वनाथ धाम में काशी तमिल संगमम् के पहले समूह का भव्य स्वागत

    काशी विश्वनाथ धाम में काशी तमिल संगमम् के पहले समूह का भव्य स्वागत

    बाल विवाह के खिलाफ 500 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक

    बाल विवाह के खिलाफ 500 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक