स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

उमरहां प्राथमिक विद्यालय में वितरण समारोह आयोजित, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। बढ़ती ठंड से स्कूली बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को चिरईगांव विकासखंड के उमरहां प्रथम प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर एवं टोपी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 110 जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए।

 

नए स्वेटर और टोपी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन श्रीमती चेतना पाण्डेय के सहयोग से संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर सुमन केसरवानी ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। वहीं स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य राजीव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्कूल आने और नियमित रूप से गृहकार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक के एआरपी श्रीनिवास सिंह, उमेश त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी, संतोष मौर्य, रविंद्र यादव, मनीष कुशवाहा सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती संगीता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि मंच संचालन बाकर जहीर ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर

    आईपीएस किरण एस. ने पूजा-अर्चना कर संभाली जिम्मेदारी, कानून-व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। वाराणसी के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर आईपीएस किरण एस. ने पदभार…

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    मैनेजर, पंप मालिक और कर्मचारियों समेत सात-आठ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित श्रीरामलाल फिलिंग स्टेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

    काशी विश्वनाथ धाम में काशी तमिल संगमम् के पहले समूह का भव्य स्वागत

    काशी विश्वनाथ धाम में काशी तमिल संगमम् के पहले समूह का भव्य स्वागत