मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

उमरहां गांव में रात के समय हुई वारदात, सीसीटीवी फुटेज में तड़के तीन बजे चोरी की आशंका

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के उमरहां गांव में शनिवार की रात घर के दरवाजे पर खड़ी सफेद रंग की स्कॉर्पियो चोरी हो गई। वाहन स्वामी ने थाने में शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज स्थित तकिया निवासी नजरे इमाम उमरहां गांव में किराये के मकान में रहते हैं। शनिवार की रात उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो मकान के सामने खड़ी की थी। सुबह वाहन गायब मिलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

 

चोरी हुई स्कॉर्पियो का पंजीकरण नंबर यूपी 65 ईएन 4178 है। मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तड़के करीब तीन बजे वाहन चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

 

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन स्वामी की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    उमरहां प्राथमिक विद्यालय में वितरण समारोह आयोजित, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। बढ़ती ठंड से स्कूली बच्चों…

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    मैनेजर, पंप मालिक और कर्मचारियों समेत सात-आठ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित श्रीरामलाल फिलिंग स्टेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

    काशी विश्वनाथ धाम में काशी तमिल संगमम् के पहले समूह का भव्य स्वागत

    काशी विश्वनाथ धाम में काशी तमिल संगमम् के पहले समूह का भव्य स्वागत

    बाल विवाह के खिलाफ 500 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक

    बाल विवाह के खिलाफ 500 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक