चार महीने में सड़क पर गड्ढे, सांसद का पीडब्ल्यूडी पर सख्त रुख

चार महीने में सड़क पर गड्ढे, सांसद का पीडब्ल्यूडी पर सख्त रुख

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर) : निगोह बाजार में पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही शुक्रवार को मछलीशहर लोकसभा की सांसद प्रिया सरोज के सामने उजागर हो गई। लाखों रुपये की लागत से चार महीने पहले बनी सड़क जगह-जगह टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के पानी व कीचड़ से सड़क तालाब जैसी बन गई है, जिससे राहगीरों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

 

स्थिति देख सांसद का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके से ही पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को फोन कर कड़ी फटकार लगाई और तत्काल मरम्मत का अल्टीमेटम दिया। सांसद ने दो टूक कहा— “जनता के टैक्स के पैसों से बनी सड़क चार महीने भी नहीं टिक पाई, यह सीधी लूट और लापरवाही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।”

 

स्थानीय लोगों ने सांसद को बताया कि निर्माण के कुछ ही हफ्तों बाद सड़क पर गड्ढे बनने लगे थे, लेकिन विभाग ने अनदेखी की। सांसद ने गुणवत्ता जांच कराने, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

क्षेत्र में अब चर्चा है कि क्या इस बार गड्ढे भरने के साथ-साथ दोषियों पर भी ‘सड़क जैसी सख्त’ कार्रवाई होगी, या मामला बरसात के पानी की तरह बह जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी