कच्चा मकान ढहने से वृद्ध कालीन बुनकर की मौत

कच्चा मकान ढहने से वृद्ध कालीन बुनकर की मौत

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

मड़ियाहूं (जौनपुर) : तहसील क्षेत्र के कठवतिया चिलाई गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 71 वर्षीय लाल बहादुर गौतम कालीन बुनने के दौरान अपने कच्चे मकान में दबकर जान गंवा बैठे।

 

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे लाल बहादुर अपने मढ़हे के अंदर कालीन बुनने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की मोटी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने की जोरदार आवाज सुनकर पास में मौजूद उनकी पत्नी फूलपत्ती देवी चीखने-चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी का मलबा हटाया, लेकिन तब तक लाल बहादुर की मौत हो चुकी थी।

 

परिजन उन्हें आनन-फानन में भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मड़ियाहूं तहसीलदार राकेश कुमार और सुरेरी थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

मृतक के दो बेटे—जितेंद्र गौतम और रोहित गौतम—पुणे में अपने परिवार के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में रहते हैं। लाल बहादुर घर पर रहकर कालीन बुनाई कर जीवन-यापन कर रहे थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस