अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विचार गोष्ठी, युवाओं को मिला जागरूकता का संदेश

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विचार गोष्ठी, युवाओं को मिला जागरूकता का संदेश

चोलापुर (वाराणसी)। ग्राम पंचायत धरसौनां स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रविवार को विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन युवा संगठन जन विकास समिति के सहयोग से किया गया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उद्देश्य और इसके इतिहास पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह दिवस युवाओं के लिए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और उन्हें समझने का सुनहरा अवसर है। साथ ही संविधान के मूल्यों—विशेषकर न्याय और बंधुत्व—पर विस्तार से विचार रखते हुए बताया गया कि न्याय जाति, लिंग या धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर होना चाहिए। बंधुत्व की भावना पर जोर देते हुए कहा गया कि राष्ट्र एक परिवार है, जिसमें सभी सदस्य समान हैं और एक-दूसरे के सम्मान की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में वक्ता अखिलेश ने संविधान के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को संवैधानिक समाज निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान फातिमा सूबेदार, सक्रिय युवा साथी अखिलेश, विकास, पवन, गीता, बबीता आदि की सहभागिता रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम