चोरी का ट्रैक्टर बरामद, तीन शातिर चोर दबोचे, थाना प्रभारी की तत्परता से ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल

चोरी का ट्रैक्टर बरामद, तीन शातिर चोर दबोचे, थाना प्रभारी की तत्परता से ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर। थाना चौबेपुर पुलिस ने बीते महीने सन्दहाँ बालू मंडी से चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह सफलता थाना प्रभारी अजित कुमार वर्मा की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का नतीजा है।

मामला 11 जुलाई का है, जब सन्दहाँ बालू मंडी से खड़ा ट्रैक्टर अज्ञात चोर उड़ा ले गए थे। पीड़ित ट्रैक्टर स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू की।

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मढ़नी अंडरपास के पास घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों—संदीप राजभर निवासी नेवादा, संदीप कुमार निवासी नेवादा (दोनों थाना चौबेपुर) और विशाल सिंह निवासी रामचरणपुर खैरा थाना सैदपुर—को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि चोरी के बाद ट्रैक्टर को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर रखा था और बुधवार को वे उसे बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया।

थाना प्रभारी अजित कुमार वर्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम