बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर हुआ अभिनंदन; संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर दिया जोर

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। बभनियांव में जय नारायण सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल सहित पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान दिनेश सिंह, अभिषेक सिंह, कमलेश सिंह, संदीप सिंह, आदित्य सिंह, आशीष सिंह, अनिल सिंह, रजत सिंह, सोनू सिंह एवं अमित सिंह ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

 

आयोजकों ने कहा कि नए दायित्व और नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को मजबूत करने का यह प्रयास कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

 

कार्यक्रम का संचालन आशीष राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दिनेश सिंह ने किया।

 

समारोह में मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण सिंह गौतम, जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, अजय दूबे, अजय सिंह मुन्ना, अजय दुबे, अश्वनी पांडेय, सीए प्रमोद सिंह, राकेश विन्द, अभिषेक त्रिपाठी सुमित, पवन सिंह, जगदीश जायसवाल, बीरू सिंह, बृजेश राजभर, अरविंद मिश्रा एवं विकास दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    कर्मयोगी पीठ एवं विभोत्सव संस्थान के संयुक्त आयोजन में हुआ भव्य कवि सम्मेलन, साहित्य और संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ सभागार     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। राधाष्टमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व