‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों की ओर से होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में ‘बरसो रे मेघा-मेघा मानसून थीम’ पर भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक परिधान, गीत-संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को उत्सव के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम की संयोजिका नीतू गुप्ता, शारदा अग्रवाल एवं सीता जायसवाल ने अतिथियों और क्लब सदस्यों का स्वागत करते हुए तीज पर्व की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं उषा जैन ने अतिथियों का टीका लगाकर स्वागत किया।

तीज महोत्सव की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद प्रमुख समाजसेवी रीना गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि तीज महोत्सव भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अंजु गोयल, जूली गुप्ता, सुनीता अग्रवाल एवं ज्योति गुप्ता ने कजरी गीत ‘चलो सखी-सखी देख आएं गौरा की ससुरिया’ की मनमोहक प्रस्तुति दी।

इसके अलावा राजेंद्र जायसवाल एवं सीता जायसवाल ने ‘माहरी छतरी के नीचे’, शिल्पा अग्रवाल ने ‘जुबी-जुबी’, शालिनी वर्मा ने ‘ताल से ताल मिला’ तथा अनीता जायसवाल ने ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ और ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं संपा सेन ने ‘मोहे कंगना’ पर नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए।

तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में उत्सवी अंदाज के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। गीत-संगीत, नृत्य और मानसून थीम पर आधारित रंगीन सजावट ने पूरे आयोजन को उल्लास और उमंग से भर दिया।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, महिला सहभागिता और आपसी सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला। तीज के पारंपरिक रंगों और आधुनिक आयोजन शैली के मेल ने महोत्सव को आकर्षक एवं यादगार बना दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर हुआ अभिनंदन; संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर दिया जोर     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी।…

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    कर्मयोगी पीठ एवं विभोत्सव संस्थान के संयुक्त आयोजन में हुआ भव्य कवि सम्मेलन, साहित्य और संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ सभागार     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। राधाष्टमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व