मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

मिर्जामुराद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े के अवसर पर ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम के तहत गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों और इस अवधि से जुड़े विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं को कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के जरिए दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25वें वर्ष में प्रवेश करने की बात अक्टूबर 2025 में कही थी। वर्ष 2026 में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आत्मनिर्भर भारत, राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 से जुड़े विषयों तथा विकास के विभिन्न पहलुओं को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रस्तुति को देखा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और संकल्प से जुड़ा रहा है।

 

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. वंशराज पटेल, भाजपा नेता योगेश सिंह, भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, शौरभ सिंह, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, अवगत उपाध्याय, धीरज सिंह, अभिषेक पांडेय, निहाल सेठ, दिनेश गुप्ता, रामजी यादव, राजू यादव, संगीता देवी, अनारा देवी, सरोज, कांति देवी एवं किरण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना की। आयोजन के अंत में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    जिला मीडिया प्रभारी बनने पर मिर्जामुराद से जिला कार्यालय तक जश्न, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में युवा…

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    अजगरा के गोला गांव में विशाल भंडारा, प्रतिभाओं का सम्मान और बुजुर्गों को मिला कंबल     रिपोर्ट : विवेक राय अजगरा (वाराणसी)। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के गोला गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम