स्वामी प्रसाद मौर्य का कई स्थानों पर हुआ स्वागत
वाराणसी । प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का मंगलवार को अखिल भारतीय कोइरी महासभा ने भव्य स्वागत किया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र गांधी कुशवाहा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने कपसेठी चौराहा, जंसा, लोहता कॉलट्री फार्म, सरहरी और गौरा कलां में जगह-जगह मौर्य का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि समाजहित में उनके संघर्ष के साथ कोइरी महासभा तन-मन-धन से खड़ी रहेगी।
स्वागत करने वालों में राजेन्द्र गांधी कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद मौर्य, अशोक कुमार मौर्य (सिगरा), दया शंकर मौर्य, राघवेंद्र मौर्य, अरविन्द कुमार मौर्य, अभिषेक प्रजापति (मीडिया प्रभारी, बाबा महाश्मशान नाथ मंदिर काशी), राघव प्रजापति, मुन्ना लाल कुशवाहा, राजेश कुमार कुशवाहा, सतेंद्र मौर्य, विकास मौर्य, विनय मौर्य सहित काशी पत्रकार संघ के पूर्व मंत्री आनंद कुमार मौर्य मौजूद रहे।




