बस की टक्कर से तीन घायल, हालत नाजुक
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर दीनदयालपुर के पास मंगलवार को सामने से आ रही निजी बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक विकास राय (25), उसकी बहन साधना (23) और दो वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद वहां से गुजर रही एक निजी एंबुलेंस ने तीनों घायलों को तत्काल चिरईगांव पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें एसएसपीजी अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।




