चौकी प्रभारियों के स्थानांतरण को लेकर पुलिस आयुक्त ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

एक वर्ष से पहले हटाने पर सख्ती, डीसीपी को लेना होगा उच्चाधिकारियों से अनुमोदन

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने चौकी प्रभारियों की नियुक्ति एवं स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार अब चौकी प्रभारियों को यथासंभव एक वर्ष से पूर्व नहीं हटाया जाएगा, ताकि उनकी कार्यप्रणाली में स्थिरता बनी रहे।

जारी निर्देशों के मुताबिक यदि किसी चौकी प्रभारी को छह माह से एक वर्ष के बीच हटाने की आवश्यकता होती है, तो संबंधित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) से पूर्व अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए डीसीपी को एक निर्धारित प्रारूप में पूरी जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

प्रारूप में चौकी प्रभारी का नाम, पीएनओ नंबर, चौकी प्रभारी पद पर नियुक्ति की तिथि, वर्तमान तैनाती स्थल तथा स्थानांतरण के स्पष्ट कारणों का उल्लेख करना होगा। वहीं, यदि नियुक्ति के छह माह के भीतर ही किसी चौकी प्रभारी को हटाना आवश्यक हो, तो उसी प्रारूप में सीधे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से अनुमोदन लेना होगा।

पुलिस आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी के पद से हटाया जाएगा, उन्हें छह माह की अवधि तक दोबारा चौकी प्रभारी नियुक्त नहीं किया जा सकेगा।

इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य चौकी प्रभारियों की कार्यशैली में निरंतरता बनाए रखना, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाना तथा पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही को और मजबूत करना बताया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    डॉक्टर्स डे पर नई दिल्ली में 18 जुलाई को होगा सम्मान समारोह, देश के पहले फिजीशियन बने जिन्हें मिले तीन प्रतिष्ठित सम्मान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS। इंडियन…

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    राष्ट्रीय सनातन संघ के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर व्यक्त किया शोक, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। लखनऊ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    महिला नेतृत्व को मिला नया आयाम, लोक चेतना समिति ने किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    महिला नेतृत्व को मिला नया आयाम, लोक चेतना समिति ने किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार