रास्ते के विवाद में गर्भवती महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

हुकुलगंज में मारपीट के बाद बिगड़ी हालत, कार्रवाई की मांग को लेकर पाण्डेयपुर–चौकाघाट मार्ग रहा बाधित

 

वाराणसी। हुकुलगंज क्षेत्र में रास्ते के विवाद के दौरान हुई मारपीट में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुकुलगंज पेट्रोल पंप के पास पाण्डेयपुर–चौकाघाट मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम समाप्त हुआ।

 

लालपुर–पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज पेट्रोल पंप के सामने गली में रहने वाले दशमी पटेल की 28 वर्षीय पत्नी सलोनी पटेल को शनिवार रात करीब 10 बजे पेट दर्द होने पर किराए के टेंपो से अस्पताल ले जाया जा रहा था। आरोप है कि गली में रहने वाले एक परिवार द्वारा ट्रॉली आदि खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था। रास्ता खाली करने को कहने पर विवाद बढ़ गया।

 

बताया गया कि विवाद के दौरान सोनकर परिवार के युवकों ने दशमी पटेल व टेंपो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची सलोनी पटेल को धक्का लगने से वह जमीन पर गिर पड़ी, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। मारपीट में दशमी पटेल भी घायल हो गए।

 

घटना की सूचना पर पहुंचे लोगों ने रात में ही दूसरे टेंपो से सलोनी पटेल को सारनाथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने चंदा एकत्र कर छह यूनिट रक्त की व्यवस्था की, लेकिन रविवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। मृतका का एक छह वर्षीय पुत्र भी है।

 

पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए शाम करीब पांच बजे परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने हुकुलगंज पेट्रोल पंप के पास शव रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। जाम लगभग पौन घंटे तक चला।

 

चक्का जाम की सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल