भगवती धाम मंदिर में दुर्गा माता की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन

खरगीपुर पियरी में 26 से 28 फरवरी तक कलश यात्रा, वैदिक अनुष्ठान, हवन व भंडारे का कार्यक्रम

 

वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम मंदिर में दुर्गा माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह पावन अनुष्ठान 26 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार, कलश यात्रा, हवन, विशेष आरती और भंडारे के साथ धूमधाम से संपन्न होगा। आयोजन के दौरान माता दुर्गा की प्रतिमा को दूध, दही, शहद, घी और चीनी से अभिषेक कर विशेष पूजन के उपरांत स्थापित किया जाएगा।

मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्राण-प्रतिष्ठा के माध्यम से माता की प्रतिमा को जागृत किया जाएगा, जो शक्ति, साहस और आस्था के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देगी। इस अवसर पर विजय प्राप्ति, लक्ष्मी प्राप्ति, दाम्पत्य सुख, रोग निवारण, पितृ दोष शांति, संतान प्राप्ति, चर्म रोग निवारण तथा यश एवं समृद्धि के लिए विशेष अर्चन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक श्रद्धालु दाम्पत्य जोड़े के साथ नए वस्त्र धारण कर, चुंदरी सहित पूजा में सम्मिलित होकर निर्धारित सहयोग राशि के माध्यम से अर्चन करा सकते हैं।

अनुष्ठान की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी पंडित सचिदानंद मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन माता रानी की कृपा और प्रेरणा से संपन्न हो रहा है। वहीं पंकज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से कराया जा रहा है, जिसमें लोग तन-मन-धन से बढ़-चढ़कर सहभाग कर रहे हैं। उन्होंने इसे पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य और गर्व का विषय बताया।

पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा की तिथियां—

26 फरवरी 2026 (बृहस्पतिवार), 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) एवं 28 फरवरी 2026 (शनिवार) — मूर्ति स्थापना।

आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों से इस पावन अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम