पुलिस उपायुक्त सरवणन टी. को भावभीनी विदाई

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी में पुलिस उपायुक्त अपराध/अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी. के स्थानांतरण के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने की। इस दौरान उन्होंने सरवणन टी. को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।

अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त ने कहा कि सरवणन टी. ने कमिश्नरेट वाराणसी में कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, प्रभावी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी सेवाएं पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल सहित कमिश्नरेट के अन्य राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान