जरौना में कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

भदोहीवाला फाउंडेशन के बैनर तले 101 जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर (मछलीशहर) विकास खंड मछलीशहर अंतर्गत ग्राम सभा जरौना (मीरगंज) में रविवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम सामाजिक सरोकार और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भदोहीवाला फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जरूरतमंद ग्रामीणों को 101 कंबल वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मछलीशहर खंड के खंड संचालक श्री मान माता शंकर उपाध्याय उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सेवा का वास्तविक स्वरूप है। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

 

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश उपाध्याय ‘बबलू’, बूथ अध्यक्ष मनीष कुमार बिंद, रामरूप उपाध्याय, सतीशचंद्र उपाध्याय, कन्हैयालाल उपाध्याय, रामसजीव उपाध्याय, उपेंद्र कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार मिश्रा, उत्कर्ष उपाध्याय, विनोद कुमार बनवासी, गप्पू बनवासी, भिंडी राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि भदोहीवाला फाउंडेशन आने वाले समय में भी समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम निरंतर करता रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था सदैव सहयोग, सेवा और जनकल्याण के लिए तत्पर रहेगी।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली, जिससे पूरा कार्यक्रम मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव से ओतप्रोत नजर आया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    One thought on “जरौना में कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

    1. अभिषेक उपाध्याय जी आपके माध्यम से समाज हित में जरुरतमंदो के लिए कम्बल वितरण जैसा पुनित कार्य किया गया जिसके लिए महावीर फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, जौनपुर, उत्तर प्रदेश आपका समस्त समर्थकों, पदाधिकारियो की तरफ से आभार व्यक्त करता है

    2. अभिषेक उपाध्याय जी आपके माध्यम से समाज हित में जरुरतमंदो के लिए कम्बल वितरण जैसा पुनित कार्य किया गया जिसके लिए महावीर फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, जौनपुर, उत्तर प्रदेश आपका समस्त समर्थकों, पदाधिकारियो की तरफ से आभार व्यक्त करता है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास