सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने मंगलवार को हटवा दिया। तहसीलदार सदर के आदेश पर चौबेपुर पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई तहसीलदार सदर संत विजय सिंह और नायब तहसीलदार जाल्हूपुर शैलेश सिंह के नेतृत्व में की गई।

प्रशासन के अनुसार गांव निवासी रघुनाथ यादव द्वारा चकरोड पर कब्जा किया गया था, जिस पर न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित था। पिछले माह नोटिस देने गए क्षेत्रीय लेखपाल सतीश यादव पर कथित हमले और सरकारी दस्तावेज फाड़ने की घटना के बाद मामला दर्ज कराया गया था। इसी क्रम में मंगलवार को मौके पर कार्रवाई की गई।

हालांकि कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल ने आपसी रंजिश के चलते बिना पूर्व सूचना, नाप-जोख और उच्च अधिकारियों की मौजूदगी के बुलडोजर लगवाकर पुराने खड़ंजे को तुड़वा दिया, जिससे बस्ती का आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त चकरोड पूर्व प्रधान द्वारा सरकारी धन से बनवाया गया था और अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण होने के बावजूद केवल एक व्यक्ति को निशाना बनाया गया।

पूर्व प्रधान विनोद पांडेय, रीना राजभर, भाजपा के पूर्व महामंत्री अनिल तिवारी सहित ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई न्यायालयीय आदेश के अनुपालन में की गई ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    One thought on “सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा