जौनपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी

18 फरवरी से परीक्षा, 1.51 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं में जिले से कुल 1,51,701 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।

परीक्षाओं के सुचारु, पारदर्शी और नकलविहीन आयोजन के लिए पूरे जिले में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं, जिससे प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके।

नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से सचल दलों को सक्रिय रखा जाएगा, जो लगातार औचक निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही जनपद को छह जोन में विभाजित कर परीक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी की जाएगी।

परीक्षा संचालन के लिए प्रशासन ने 206 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 6 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाएंगी। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गांव के बेटे हिमालय सिंह बने नायब तहसीलदार, पीसीएस में पाई सफलता

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि, क्षेत्र में खुशी की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर: जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित बेसहूपुर (घनश्यामपुर) गांव के निवासी हिमालय…

    चेन स्नेचिंग का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

    रेलवे स्टेशन के पास दबोचे गए आरोपी, चोरी की बाइक, तमंचा व नकदी बरामद   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) शाहगंज (जौनपुर): नगर के चूड़ी मोहल्ले में महिला से सोने की चेन…

    One thought on “जौनपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी

    1. I’m truly enjoying the design and layout of your blog.
      It’s a very easy on the eyes which makes it much more enjoyable for me to come here and visit more often. Did
      you hire out a designer to create your theme? Exceptional work!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आत्महत्या नहीं, निकली हत्या: ननदोई व पत्नी ने मिलकर रची थी साजिश

    आत्महत्या नहीं, निकली हत्या: ननदोई व पत्नी ने मिलकर रची थी साजिश

    मानसून से पहले नालों की सफाई तेज, महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

    मानसून से पहले नालों की सफाई तेज, महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

    मुद्रा योजना ने 11 वर्षों में बदली लाखों परिवारों की तस्वीर: दयाशंकर मिश्र

    मुद्रा योजना ने 11 वर्षों में बदली लाखों परिवारों की तस्वीर: दयाशंकर मिश्र

    फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में 19 किसानों का पंजीकरण

    फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में 19 किसानों का पंजीकरण

    स्थापना दिवस पर भाजपा का जनसंपर्क व स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

    स्थापना दिवस पर भाजपा का जनसंपर्क व स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

    निवेश के नाम पर युवक से 17.62 लाख की साइबर ठगी

    निवेश के नाम पर युवक से 17.62 लाख की साइबर ठगी