स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

उमरहां प्राथमिक विद्यालय में वितरण समारोह आयोजित, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। बढ़ती ठंड से स्कूली बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को चिरईगांव विकासखंड के उमरहां प्रथम प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर एवं टोपी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 110 जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। नए स्वेटर और टोपी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन श्रीमती चेतना पाण्डेय के सहयोग से संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर सुमन केसरवानी ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। वहीं स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य राजीव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्कूल आने और नियमित रूप से गृहकार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक के एआरपी श्रीनिवास सिंह, उमेश त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी, संतोष मौर्य, रविंद्र यादव, मनीष कुशवाहा सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती संगीता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि मंच संचालन बाकर जहीर ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भारत के उपराष्ट्रपति…

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    चौबेपुर से वाराणसी जा रहा था ऑटो, सभी घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के बाद मिली छुट्टी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर ( वाराणसी)। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव