पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

कार्तिक पूर्णिमा मेले में 70 किलो हलवा बांटकर करीब एक हजार दर्शनार्थियों की मिटाई भूख-प्यास, घाट पर बैठने के लिए बिछवाई पुआल

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

राजेपुर त्रिमुहानी (जौनपुर)। रामेश्वरम गोमती-सई संगम पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेले में पीपा पुल निर्माण की मांग को लेकर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने आंदोलन के साथ-साथ मानव सेवा की मिसाल भी पेश की। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए 70 किलो सूजी का हलवा तैयार करवाकर करीब एक हजार लोगों में निःशुल्क वितरित कराया। हलवा समाप्त होने पर दर्शनार्थियों को बिस्कुट के पैकेट दिए गए।

 

इसके अलावा पेयजल के लिए 30 बोतल पानी भी उपलब्ध कराया गया। घाट पर स्नानार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने के लिए 50 पूली पुआल भी बिछवाई गई। अन्ना का कहना है कि जनसुविधाओं की मांग को लेकर उनका अनशन जारी रहेगा, लेकिन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना भी उनकी प्राथमिकता है।

 

जज सिंह अन्ना ने आरोप लगाया कि मेले में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के बावजूद जिलाधिकारी जौनपुर सुबह से ही व्यवस्थाओं का जायजा लेने नहीं पहुंचे। उन्होंने घाट पर अव्यवस्थाओं का भी उल्लेख किया। दोपहर दो बजे के बाद संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई। अन्ना के अनुमान के अनुसार, इस वर्ष गोमती-सई संगम में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इस बार नाव संचालन शुरू होने से संगम के आर-पार जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। खासकर मन्नत मांगने वाले महिला और पुरुषों को आवागमन में सुविधा हुई।

 

अन्ना के मुताबिक, उनके लगातार प्रयासों और अधिकारियों से संपर्क के बाद नाव संचालन शुरू हो सका। इससे श्रद्धालुओं को स्नान के साथ मंदिरों में दर्शन-पूजन करने में भी सहूलियत मिली। जज सिंह अन्ना ने कहा कि पीपा पुल की मांग को लेकर जनहित का आंदोलन जारी रहेगा। उनका उद्देश्य है कि संगम पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    कार्तिक पूर्णिमा मेले में 70 किलो हलवा बांटकर करीब एक हजार दर्शनार्थियों की मिटाई भूख-प्यास, घाट पर बैठने के लिए बिछवाई पुआल     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय  राजेपुर त्रिमुहानी (जौनपुर)।…

    जौनपुर में NDA के सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला चर्चा में, भाजपा 6 तो सहयोगियों को मिल सकती हैं 3 सीटें

    अपना दल (एस), सुभासपा और निषाद पार्टी के खाते में एक-एक सीट जाने की अटकलें; मड़ियाहूं, जफराबाद, केराकत, शाहगंज और मल्हनी पर सहयोगियों की नजर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा, ग्रापए की सदर इकाई की बैठक संपन्न

    संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा, ग्रापए की सदर इकाई की बैठक संपन्न

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    हरहुआ में 67 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, विधायक त्रिभुवन राम ने दिया आशीर्वाद

    हरहुआ में 67 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, विधायक त्रिभुवन राम ने दिया आशीर्वाद

    दानगंज रजवाहा के पुनरोद्धार कार्य का विधायक त्रिभुवन राम ने किया शिलान्यास

    दानगंज रजवाहा के पुनरोद्धार कार्य का विधायक त्रिभुवन राम ने किया शिलान्यास

    देश का पथप्रदर्शक है हमारा संविधान: लोकतंत्र की ताकत से विकसित भारत का संकल्प

    देश का पथप्रदर्शक है हमारा संविधान: लोकतंत्र की ताकत से विकसित भारत का संकल्प

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब