बरसठी थाना परिसर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की गूंज

“जौनपुर ने ठाना है, जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाना है” का लिया गया संकल्प

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। बरसठी थाना परिसर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करना और आमजन को इसके कानूनी व सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना रहा। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन कार्यालय के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक अधिकारी शिवम सिंह ने बताया कि बालिका की न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष तथा बालक की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह करना अपराध है और इसके लिए दंड का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 वर्ष 2007 से प्रभावी है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बाल विवाह की सूचना कोई भी व्यक्ति पुलिस या प्रशासन को दे सकता है, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। बाल विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और मानसिक विकास पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। 18 वर्ष से कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाए जाने पर पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाती है।

बाल विवाह की सूचना देने के लिए 112, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) अथवा स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई।

थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि थाना जनता के लिए हमेशा खुला है और किसी भी सूचना पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण अभियान फेज-5 के अंतर्गत साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी जागरूकता दी गई। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, चौकी प्रभारी, समाजसेवी और ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे