डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर हादसा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

चंदवक (जौनपुर)। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर मोढ़ैला नहर के पास सोमवार देर शाम करीब 7:45 बजे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक हीरो स्प्लेंडर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर UP62 AJ 6148) से मोढ़ैला से वाराणसी की ओर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की टक्कर से युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा युवक को एंबुलेंस से डोभी सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाद में मृतक की पहचान आकाश यादव (पुत्र झून्नालाल यादव), निवासी ग्राम बरैछावीर, थाना चंदवक के रूप में हुई। आकाश अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मां का करीब दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो चुका था। परिवार में तीन बहनें हैं—दो बड़ी बहनों का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी बहन बीए की पढ़ाई कर रही है। आकाश अपने पिता का एकमात्र सहारा था।

आकाश की मौत की खबर मिलते ही उसके घर पर गांव और क्षेत्र के लोगों का तांता लग गया। पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे गांव में शोक की लहर है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि डंपर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम की विधिक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे