आज होगी अभिभावक संगोष्ठी, भारतीय ज्ञान-परंपरा पर मंथन

भारतीय शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में चौबेपुर के सुभाष इंटर कॉलेज मैदान में आयोजन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी): भारतीय शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में शनिवार 21 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का विषय “आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान-परंपरा का समन्वय” रखा गया है।

संगोष्ठी का आयोजन सुभाष इंटर कॉलेज मैदान (पंजाब नेशनल बैंक के सामने) चौबेपुर में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एन. पी. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे करेंगे।

आयोजकों के अनुसार संगोष्ठी में अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें आधुनिक शिक्षा प्रणाली में भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश तथा नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

कार्यक्रम संयोजक चन्द्रेश्वर तिवारी (मुन जी) एवं द इलाइट स्कूल के प्रबंधक कुमुद उपाध्याय ने अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय मूल्यों व परंपराओं को सुदृढ़ करना और अभिभावकों को जागरूक करना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता