10 मिनट की देरी से छूटी सीबीएसई इंग्लिश परीक्षा, गेट पर रोती रही छात्रा

गाड़ी पंचर होने से देर; पुलिस ने भी की पैरवी, फिर भी नहीं मिला प्रवेश

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। शनिवार को चौबेपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर सीबीएसई हाईस्कूल की इंग्लिश परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा को महज 10 मिनट की देरी भारी पड़ गई। निर्धारित समय निकल जाने का हवाला देते हुए विद्यालय प्रशासन ने छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी।

जानकारी के अनुसार उमरहा निवासी कक्षा 10 की छात्रा नाजिया बानो एंबीशन स्कूल की छात्रा है, जिसका परीक्षा केंद्र डालिम्स सनबीम स्कूल, चौबेपुर में बनाया गया था। वह सुबह लगभग 10:10 बजे केंद्र पर पहुंची, लेकिन गेट बंद होने के कारण उसे अंदर नहीं जाने दिया गया।

छात्रा के पिता ने बताया कि परीक्षा केंद्र आते समय रास्ते में उनकी गाड़ी पंचर हो गई थी, जिस कारण वे समय पर नहीं पहुंच सके। केंद्र पर प्रवेश न मिलने पर छात्रा गेट पर ही पिता से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगी।

सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार मौके पर पहुंचे और विद्यालय के प्रिंसिपल से वार्ता कर छात्रा को परीक्षा में शामिल कराने का अनुरोध किया, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने बोर्ड के निर्धारित समय का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया।

काफी प्रयास के बावजूद समाधान न निकलने पर पुलिस ने छात्रा व परिजनों को समझाकर घर भेज दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    नगर निगम के साथ श्रमदान करते हुए गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा—तीर्थ की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मणिकर्णिका तीर्थ…

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    रोस्टरवार अभियान के तहत मंदिर परिसर की सफाई, घास कटाई के साथ मच्छररोधी दवा का भी हुआ छिड़काव     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विकासखंड चोलापुर अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष