अवैध पेट्रोल-डीजल कटिंग का आरोपी गिरफ्तार

मंडुवाडीह के मड़ौली स्थित घर से दबोचा गया, लंबे समय से सस्ते दाम पर तेल बेचने का आरोप

रामनगर (वाराणसी)। क्षेत्र में चल रहे अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर रामनगर पुलिस ने मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के सेंट जॉन्स कॉलोनी, मड़ौली स्थित आवास से प्रकाश मिश्रा उर्फ गोकुल पंडित को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार रामनगर बाईपास से कटरिया ताहिरपुर क्षेत्र तक आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर टैंकर चालकों से मिलीभगत कर लंबे समय से तेल की कटिंग कर बाजार भाव से कम कीमत पर बिक्री की जा रही थी। दो सप्ताह पूर्व भी भीटी चौकी के पास एसओजी व आपूर्ति विभाग ने देर रात छापा मारकर तीन टैंकरों सहित नौ लोगों को पकड़ा था।

कमिश्नरेट के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के दौरान चौकी प्रभारी जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार मौर्य सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    डॉ. संजय सिंह चौहान का ऐलान—2027 के विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर उतारेगी पार्टी के प्रत्याशी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी खेल…

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    भगवान श्रीराम ने दुष्टों के संहार का लिया संकल्प, ऋषि-मुनियों को दिया अभय; लक्ष्मण को समझाया माया और भक्ति का रहस्य     रामनगर (वाराणसी)। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता