करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

पुलिस ने तुड़वाया बंद कार्यालय का ताला, दस्तावेजों की जांच कर कई अहम रिकॉर्ड कब्जे में लिए

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुनारी स्थित ममतांजलि सर्विस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और अंजलि ग्रुप के मुख्य कार्यालय पर छापेमारी की। पुलिस टीम आरोपी सीएमडी संतोष यादव को लेकर कार्यालय पहुंची और वहां रखे दस्तावेजों एवं अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच की।

 

कार्यालय बंद होने के कारण पुलिस ने पहले ताला तुड़वाया। इसके बाद तलाशी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर कब्जे में लिए गए। कार्यालय से साइकिल, एनर्जी ड्रिंक, कॉफी और घड़ियां भी मिलीं। कार्रवाई के दौरान पहुंचे पत्रकारों को पुलिस ने वीडियोग्राफी करने से रोक दिया।

 

आरोप है कि कंपनी ने 18 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज, शादी अनुदान और गोल्ड सब्सिडी जैसी योजनाओं का प्रलोभन देकर लोगों से निवेश कराया। मामले में करीब 80 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी संतोष यादव फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस ने पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

 

पुलिस रिमांड के दौरान शनिवार को सैनिक चौराहा स्थित कार्यालय और रविवार को मुहम्मदाबाद व कासिमाबाद के कार्यालयों में छानबीन की गई थी। इसी क्रम में सोमवार को विवेचक नागेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मुनारी स्थित मुख्य कार्यालय पहुंचे।

 

मामले में कोतवाली में करीब 500 पीड़ितों की ओर से शिब्बू कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा धोखाधड़ी के शिकार कई अन्य लोगों ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस विभिन्न कार्यालयों से मिले दस्तावेजों के आधार पर निवेश और लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

 

वहीं, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, पुल से नीचे गिरा स्कूटी सवार; चालक हिरासत में     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर…

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र

    बैकुंठ जी का षोडशोपचार पूजन और सहस्रार्चन संपन्न, तुलसी दल, फल और लड्डू का लगाया गया भोग   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर रविवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

    करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र

    जनचौपाल में विधायक त्रिभुवन राम ने सुनीं ग्रामीणों की फरियाद

    जनचौपाल में विधायक त्रिभुवन राम ने सुनीं ग्रामीणों की फरियाद

    एक दशक में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

    एक दशक में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

    बाबा मार्कण्डेय महादेव के वार्षिक श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    बाबा मार्कण्डेय महादेव के वार्षिक श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब